Jamshedpur: जमशेदपुर में दुर्गापूजा को लेकर कलेक्टर की बैठक, दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर:  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में दुर्गापूजा और विजयादशमी को लेकर बड़ी बैठक हुई। इसमें वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

उपायुक्त के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।
हर पूजा पंडाल का सत्यापन होगा।
मूर्ति विसर्जन की तारीख और जुलूस मार्ग की जांच अनिवार्य है।
घाटों पर रोशनी और बिजली की पुख्ता व्यवस्था की जाए।
नगर निकाय और जुस्को सफाई, कचरा निस्तारण और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और सहायता केंद्र रहें।
महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार हों।
अस्थायी शौचालय और पीने के पानी की सुविधा मिले।
भीड़ वाले क्षेत्रों में एम्बुलेंस तैनात रहेगी।

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल, दंगा-निरोधक वाहन और सुरक्षा उपकरण तैनात होंगे।
फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग और मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी।
अश्लील गीतों पर रोक रहेगी, केवल धार्मिक और भक्ति गीत ही बजेंगे।
अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलेगा।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी और तुरंत कार्रवाई होगी।

बैठक में जेएनएसी, डीटीओ, धालभूम और घाटशिला के एसडीओ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और निजी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समय पर निभाने का निर्देश दिया गया।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी नोवामुंडी में ‘मिशन लाईफ’ के तहत ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का समापन

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित ‘मिशन लाईफ’ ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची के एफडीपी प्रोग्राम में कुलपति प्रो इला कुमार मुख्य अतिथि के रूप में हुईं सम्मिलित, AI मैपिंग के लिए कुलपति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जमशेदपुर : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची एवं JSFDA,डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक AI एवं ML…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time