Jamshedpur: मरसी हॉस्पिटल के गार्ड्स पर वसूली का आरोप, मरीजों के परिजन परेशान

जमशेदपुर:  के नामी मरसी हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा गार्डों पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद गार्ड खुलेआम पैसे मांगते हैं। नेहा कुमारी नाम की एक प्रसूता के परिजनों ने बताया कि एक गार्ड को पैसा देने पर बाकी गार्ड भी वसूली की कोशिश करने लगते हैं। पैसा न देने पर गार्ड उनका रास्ता रोकते हैं और अस्पताल के दूसरे गेट से प्रवेश की अनुमति तक नहीं देते।

परिजनों का कहना है कि गार्डों का रवैया बेहद रूखा है। कई बार उनके अपमानजनक व्यवहार के कारण झड़प और बहस की नौबत आ चुकी है। परिजनों ने कहा कि मरसी हॉस्पिटल इलाज के लिए मशहूर है, लेकिन गार्डों की इस हरकत से अस्पताल की साख पर बुरा असर पड़ रहा है।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि मरीजों और उनके परिवारों को सम्मानजनक माहौल मिल सके।

 

इसे भी पढ़ें :

Chandil: चांडिल में महिलाओं का हंगामा – बंधक बनाए शराब कर्मी, मंत्री-विधायक का पुतला दहन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time