Punjab Flood: पंजाब आपदा ग्रस्त घोषित, केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग – कैबिनेट बैठक कल

चंडीगढ़:  हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण पंजाब और हिमाचल में नदियां उफान पर हैं। इससे भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर बांधों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। कई जगहों पर फ्लड गेट खोलने पड़े हैं, जिससे पंजाब में बाढ़ के हालात और बिगड़ गए हैं।

भाखड़ा और पौंग बांध की स्थिति
भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील का स्तर 1678.10 फीट पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से सिर्फ दो फीट नीचे है। यहां से रोजाना करीब 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पौंग बांध में जलस्तर खतरे के निशान से 4 फीट ऊपर चला गया है। फिलहाल 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर एक लाख क्यूसेक करने का निर्णय लिया गया है।

 

रणजीत सागर बांध में पहली बार खुले सभी गेट
पंजाब के रणजीत सागर बांध का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर नीचे पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर बुधवार को बांध के सभी सात गेट खोलने पड़े। इससे 71 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पहला मौका है जब इस बांध के सभी गेट एक साथ खोले गए।

पंजाब आपदा प्रभावित घोषित
लगातार बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण पंजाब में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। राज्य के सभी 23 जिलों के 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। करीब 3.75 लाख एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। पशुधन और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है।

केंद्र और राज्य सरकारों की गतिविधियां
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी प्रभावित जिलों का जायजा लेंगे।
पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने राहत कोष में एक दिन का वेतन (2.27 लाख रुपये) देने का निर्णय लिया है।

 

राहत पैकेज की मांग
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है।
पंजाब सरकार भी केंद्र से 20 हजार करोड़ रुपये के अंतरिम राहत पैकेज और लंबित 60 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने की मांग कर रही है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री मान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमें विशेष गिरदावरी और राहत उपायों पर फैसला लिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: रातभर चली गोलीबारी – नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल

Spread the love
  • Related Posts

    New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

    नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

    Spread the love

    New Delhi : पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, “भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा”

    नई दिल्ली : पहलगाम आतंकवादी हमले की पहली वर्षगांठ पूरे देश में घटना की तीब्र निंदा एवं हमले में मारे गए लोगों के प्रति हमदर्दी दिखी.  पिछले वर्ष 2025 में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time