Jamshedpur : डॉक्टर्स डे पर सैल्यूट तिरंगा ने शहर के चिकित्सकों को किया सम्मानित

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने मंगलवार को अपने प्रदेश एवं जिले के अन्य पदाधिकारियों के साथ डॉक्टर्स डे के मौके पर शहर के जाने माने चिकित्सकों को सम्मानित किया। जिनमें जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एम अंसारी, डॉ कामिनी लता एवं केयर एंड क्योर के डायरेक्टर व जाने माने रेडियोलॉजिस्ट डॉ संजय गिरी एवं उनकी पत्नी दंत चिकित्सक डॉ दीपा पटनायक शामिल है. श्री तिवारी ने बताया कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं. वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में चिकित्सकों ने अपने जान की परवाह नहीं कर अथक प्रयास कर कई लोगों की जान बचायी। सम्मानित करने में श्री तिवारी के साथ प्रदेश सचिव रवि कांत पाण्डेय, जिला सचिव मनोज श्रीवास्तव एवं जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र की अकाउंटेंट राखी श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: “हर मरीज में मानवता देखते हैं चिकित्सक” – विकास सिंह

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *