Saraikela: LIC ने मनाया 69वां स्थापना दिवस, सरायकेला शाखा में हुआ भव्य आयोजन

सरायकेला:  भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 69वां स्थापना दिवस रविवार को सरायकेला सैटेलाइट ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और “बीमा सप्ताह” का उद्घाटन किया।

मनोज चौधरी ने कहा कि एलआईसी ने अपने स्लोगन “जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी” को सही मायनों में सार्थक किया है। आज 30 करोड़ संतुष्ट ग्राहक इसके भरोसे का प्रमाण हैं। उन्होंने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में एलआईसी का बड़ा योगदान है और संस्था ने अब तक करीब 15 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है।
उन्होंने शाखा से जुड़े सभी अभिकर्ताओं और कर्मचारियों से अपील की कि वे ग्रामीण इलाकों के हर परिवार को बीमा से जोड़ने की दिशा में और प्रयास करें।

शाखा प्रबंधक संदीप आर्या ने एलआईसी के 69 वर्षों के सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था ने लगातार सेवाओं और नीतियों में सुधार किया है, जिससे पॉलिसीधारकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने ग्राहकों के विश्वास के लिए आभार जताते हुए अभिकर्ताओं और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी।

मौके पर सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी ई. तिग्गा, विकास अधिकारी रंजन कुमार प्रधान, नितेश राय, गौतम घोष, त्रिशंकु साहू, कार्यालय कर्मी रविन्द्र मोदक, उपेन्द्रनाथ महतो, बीमा सखी रितु, संजय ठाकुर, वनविहारी कुम्कार, बसंत पट्टनायक, राजीव लोचन महापात्रा, नेत्रलाल प्रधान, सुमेत पडिहारी और संजीत मंडल समेत बड़ी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: करोड़ों की लागत से बना बहरागोड़ा बस टर्मिनल खंडहर में तब्दील – सरकार को राजस्व, यात्रियों को परेशानी

Spread the love

Related Posts

Saraikela: किराना दुकान में चोरी का राज खुला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला:  राजनगर थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की यह घटना सामने आने के बाद दुकान मालिक…

Spread the love

Jamshedpur: टेल्को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफिट मैदान के पास पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टाइगर मोबाइल में तैनात जवान तबरेज़ आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *