Saraikela : पृथ्वी दिवस अवसर पर व्यवहार न्यायालय में पौधरोपण किया गया

सरायकेला : झालसा, रांची के निर्देशानुसार और जिला एवं प्रधान सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह की अगुवाई में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, सरायकेला में पौधरोपण किया गया । इस मौके पर बिरेश कुमार, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट, अनामिका किस्कू सीनियर सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव तौसिफ मेराज, एसडीजेएम आशीष अग्रवाल, सरायकेला , फारेस्ट रेंजर और अन्य वन विभाग के कर्मचारी एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बताया गया

उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीयों ने पृथ्वी दिवस के मौके पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  रमाशंकर सिंह ने कहा कि यह दिन हमें ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण पर के बारे में जागरूक करता है। हमें जीवन संपदा को बचाने और पर्यावरण को ठीक रहने का हमें सम्पूर्ण प्रयास करना चाहिए। वहीं चांडिल अनुमंडल में भी पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज ADJ चांडिल एस एन सिन्हा एवं न्यायिक पदाधिकारियों ACJM आर पी तिवारी और SDJMअमित खन्ना , APP श्री हर्षवर्द्धन द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडलिय न्यायालय के कर्मचारी,अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

    जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

    Spread the love

    Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

    गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time