Seraikela : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सरायकेला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, गूंजे अटल अमर रहें के नारे

  • गैरज चौक पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
  • अटल जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प

सरायकेला : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सरायकेला गैरज चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरा क्षेत्र “अटल बिहारी अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक युगपुरुष थे। वे न केवल एक राजनेता बल्कि एक महान कवि, दूरदर्शी नेता और संवेदनशील इंसान थे। उन्होंने कहा कि आज समाज को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : ‘अंधकार से प्रकाश’ का संदेश लेकर आए प्रभु यीशु, बड़बिल ELF चर्च में क्रिसमस की धूम

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई जयंती

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें राजा सिंहदेव, बद्री दरोगा, पिंकी मोदक, सुदीप पटनायक, परशुराम कवि और सुमित चौधरी शामिल थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा और सुशासन का प्रतीक है। उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाना उनके योगदान को याद करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है। श्रद्धांजलि सभा ने यह संदेश दिया कि अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा और आदर्श सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : समाजसेवी बजरंग लाल देबूका का निधन

जमशेदपुर : धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के सचिव सुनील देबूका के पिताजी समाजसेवी बजरंग लाल देबूका, साकची निवासी (85 साल) का निधन हो गया। बुधवार को भुइयाडीह…

Spread the love

Adityapur : सत्पथी होटल की मालकिन शान्तिलता सत्पथी का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर

लंबी बीमारी के बाद सुबह 6 बजे ली अंतिम सांस, पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संपन्नस्थानीय मेयर संजय सरदार एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time