Bokaro: बोकारो से दिल्ली तक जांच की जद में श्वेता सिंह, SDO ने भी भेजा नोटिस

बोकारो: की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की मुश्किलें लगातार गहराती जा रही हैं. दो पैन कार्ड रखने के मामले में पहले ही चुनाव आयोग ने आयकर विभाग को जांच के निर्देश दिये हैं. अब चास के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रांजल ढाढा ने भी श्वेता सिंह को नोटिस जारी किया है. यह नया नोटिस कांग्रेस विधायक पर चार अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र रखने से जुड़ी शिकायत के संदर्भ में जारी किया गया है. शिकायत के आधार पर एसडीओ ने विधायक को 3 जून को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया है. यह शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक बिरंची नारायण द्वारा चुनाव आयोग को दी गई थी. इसके बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बोकारो उपायुक्त को जांच का आदेश दिया. उसी अनुक्रम में एसडीओ ने शिकायतकर्ता बिरंची नारायण को भी 3 जून को दस्तावेजों व साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने को कहा है.

पहले से चल रही है पैन कार्ड मामले में जांच
श्वेता सिंह पहले से ही दो पैन कार्ड रखने के आरोप में जांच के दायरे में हैं. राज्य चुनाव पदाधिकारी ने इस मामले में आयकर विभाग को पत्र भेजकर जांच शुरू करने को कहा है. आरोपों के अनुसार, विधायक द्वारा प्रयुक्त एक पैन कार्ड में पिता के स्थान पर उनके पति का नाम अंकित है, जबकि नियमों के अनुसार पैन कार्ड में केवल पिता का नाम ही मान्य होता है. इन मामलों में यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो श्वेता सिंह की विधायकी पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं. दूसरी ओर, यह घटनाक्रम झारखंड की सियासत में भी नया मोड़ ला सकता है.

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: कैशबैक का झांसा देकर साइबर ठगी, चौपा जंगल से दो गिरफ्तार
Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *