Kharagpur: हावड़ा-रांची इंटरसिटी में चला विशेष जांच अभियान, 64 यात्रियों पर गिरी गाज़

खड़गपुर:  खड़गपुर और टाटानगर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार को एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व खड़गपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) निशांत कुमार ने किया। उनके साथ टिकट जांच कर्मचारियों और एक वाणिज्य निरीक्षक की टीम भी अभियान में शामिल थी।

अभियान के दौरान बिना वैध टिकट या अनियमित टिकट के यात्रा कर रहे 64 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे कुल ₹21,230 का जुर्माना रेलवे अधिनियम के तहत वसूला गया।

रेल प्रशासन यात्रियों में टिकटिंग अनुशासन बनाए रखने और आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर चलाता है। इन अभियानों का मकसद है कि सभी यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट खरीदें और टिकट जांच के समय अधिकारियों के साथ सहयोग करें। अनियमित यात्राओं से न केवल यात्रियों को आर्थिक दंड झेलना पड़ता है, बल्कि यह अन्य यात्रियों की सुविधा में भी बाधा बनता है।

 

इसे भी पढ़ें : DAV स्कूल की हालत देख चिंतित हुआ सीटू दल, SAIL से की जाएगी तत्काल मरम्मत की मांग

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

    Spread the love

    Potka : कोवाली पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर व लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलाया

    पोटका : कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने ड्यूटी के दौरान मानवता की मिसाल पेश करते हुए तीन दिनों से लापता मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को उसके परिजनों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time