West Singhbhum: फरार नक्सलियों के खिलाफ जारी हुआ इस्तेहार, अब जल्द होगी गिरफ्तारी

गुवा:  गुवा थाना (बड़ाजामदा ओपी) अंतर्गत वर्ष 2023 के कांड संख्या 10/23 में नामजद तीन वांछित नक्सली अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से जारी इस्तेहार की विधिवत तामिला कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन अभियुक्तों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 395, क्लैंडेस्टाइन लॉ एक्ट की धारा 17 एवं गैरकानूनी गतिविधि (UAPA) की धारा 10/13 के तहत गंभीर मामला दर्ज है। इन पर नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहने का आरोप है।

अभियुक्तों की पहचान और ठिकानों का ब्योरा

  1. सोनाराम होनहांगा उर्फ चिंता नाग डुवार उर्फ सुदेश होनहांगा
    पिता: स्व. कांडे होनहांगा
    ग्राम: थोलकोबाद बस्ती, डुमांगदिरी
    थाना: छोटानगरा
  2. लालु उर्फ लालजीत उर्फ जोन पूर्ति
    पिता: अंद्वियस पूर्ति
    ग्राम: धरनादिरी मुंडा टोला
    थाना: किरीबुरु
  3. सुबनी उर्फ सूरजमनी उर्फ लोलो चाम्पिया
    पिता: चुन्नू चाम्पिया
    ग्राम: लिपुंगा
    थाना: गुवा
    इन तीनों अभियुक्तों का नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहना पूर्व में भी सामने आ चुका है और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार, इस्तेहार तामिला की यह कार्रवाई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर दबाव बनाने और न्यायालयीय प्रक्रिया को गति देने की दिशा में एक अहम कदम है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा, फर्जी अधिवक्ताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वेटरन सेलर्स फोरम से जुड़ें पूर्व नौसैनिक : सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : भारतीय नौसेना ने वेटरन सेलर्स फोरम की एजीएम-सीजीएम पूर्वी कमान विशाखापत्तनम में आयोजित किया। जिसमें भारत के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ साथ नौसेना के सभी कल्याणकारी…

Spread the love

Potka : चाकड़ी में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, विद्यालयों में बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय बनाने पर जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा, जमशेदपुर एवं प्रतिज्ञा, रांची के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जिला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time