Adityapur: संविधान बचाओ रैली में सुबोध कांत सहाय का भाजपा पर तीखा प्रहार, कही यह बात

आदित्यपुर: रविवार को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में आयोजित संविधान बचाओ रैली में हजारों की संख्या में लोग जुटे। जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर थे। सभा में प्रदेश महासचिव अजय सिंह, जिला पर्यवेक्षक राम रामार्य, जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

भाजपा पर संविधान की आत्मा को नष्ट करने का आरोप
रैली को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बीर परिवारों के उजड़े सिंदूर के नाम पर वोट बंटोरने का प्रयास कर रहे हैं, जो निंदनीय है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अध्यादेश के जरिए जनहित के कानूनों को समाप्त करना चाहती है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

आरक्षण और संविधान की रक्षा को लेकर प्रतिबद्धता
जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने रैली में कहा कि यह आंदोलन संविधान को बचाने और आरक्षण को समाप्त करने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर की इस रैली के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी इसी तरह की रैलियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में सीनियर लीडर उपेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, रामशंकर पांडेय, ऋषि मिश्रा, आनंद बिहारी दुबे, धर्मेंद्र सोनकर, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, जिला महामंत्री खिरोड़ सरदार, राकेश तिवारी, अवधेश सिंह, देबू चटर्जी, जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र तिवारी, संजय सिंह, बीरेंद्र तिवारी, अरविंद सिंह, मोहन लाल यादव, सोनू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Dalma Wildlife Sanctuary में घट रही है हाथियों की संख्या, वन विभाग की भूमिका पर सवाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time