Deoghar : जालसाजी में बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट के ट्रस्टी गिरफ्तार, निशिकांत दुबे की पत्नी हैं ट्रस्ट की अध्यक्ष

देवघर : जसीडीह थाने की पुलिस ने जालसाजी से जुड़े एक मामले में देवघर शहर के जुबली ग्राउंड, बंपास टाउन निवासी देवता पांडेय को गिरफ्तार किया है। देवता पांडेय बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। इस ट्रस्ट में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम अध्यक्ष और विमल अग्रवाल सचिव हैं। उक्त मामला जसीडीह थाना केस नंबर-196/2025 से संबंधित हैं। 21 जुलाई 2025 को परित्राण ट्रस्ट, देवघर के सचिव शिव दत्त शर्मा ने उक्त तीनों के खिलाफ जसीडीह थाने में जलसाजी का केस दर्ज कराया था। गिरफ्तार आरोपी देवता पांडेय गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के करीबी माने जाते हैं।

क्या है मामला

एफआईआर में वादी शिवदत्त शर्मा ने आरोप लगाया है कि बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने जालसाजी कर अनिवार्यता और संबद्धता प्रमाण पत्र का उपयोग किया। जबकि आरोपियों को पता था कि उपरोक्त संपत्ति नीलामी में बेची गई संपत्ति का हिस्सा नहीं है। जालसाजी के जरिए शैक्षणिक सत्र 2025-2026 से 150 छात्रों की क्षमता के साथ एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट द्वारा नया चिकित्सा संस्थान शुरू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के प्रावधान के तहत अनुमति प्राप्त करने की मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कावड़ यात्रा का खाका तैयार, सुरक्षा से लेकर सेवा तक बनी टीमें

Spread the love

Related Posts

Potka : कैरासाईं में जिला परिषद सूरज मंडल समेत तीन पर जानलेवा हमला मामले में कोवाली थाने में शिकायत दर्ज

पोटका: सोमवार की रात करीब 2:30 बजे कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाईं के समीप 30 से 40 की संख्या में अज्ञात कांवरियों के झुंड द्वारा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल…

Spread the love

Jamshedpur : :सुंदरनगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बना दिया मालगोदाम, प्रशासन ने चिपकाया नोटिस

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा- भीमसेन शर्मा, विमल शर्मा और अनिल गुप्ता ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर किया है मालगोदाम का  निर्माण जल्द होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, अधिकारियों-कर्मचारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time