Deoghar: श्रावणी मेले में तकनीक का इस्तेमाल कर कांवरियों को बेहतर सुविधा देंगे : पर्यटन मंत्री

 

मंत्री ने देवघर में अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर की बैठक

देवघर: राज्य के पर्यटन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी गंभीर है। क्योंकि यह राज्य का सबसे बड़ा मेला है, जहां इस वर्ष 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की तकलीफ न हो, उसी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ देवघर में बैठक की और कांवरिया पथ, रूट लाइनिंग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आने वाली समस्या को भी समझा और मेले में बचे 28 दिनों के भीतर सारी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

शौचालयों की साफ-सफाई को लेकर नया प्रयोग

6-7 जुलाई को पुनः देवघर में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और धरातल पर हुए काम का जायजा लेंगे। श्रावणी मेला संबंधी बैठक के बाद मंत्री परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में शौचालयों की साफ-सफाई को लेकर नया प्रयोग होने जा रहा है। शौचालयों को बाहर क्यू आर कोड रहेगा, जिसमें कांवरियों फीडबैक दे सकेंगे। अगर साफ-सफाई बेहतर नहीं है तो 30 मिनट के भीतर शिकायत का समाधान होगा। नहीं तो उच्चाधिकारियों के पास स्वतः शिकायत फॉरवर्ड हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि इस बार के मेले में तकनीक का इस्तेमाल कर भक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएंगे, ताकि वे यहां से सुखद अनुभूति लेकर जाए।

इसे भी पढ़ें : Ahmedabad: प्रधानमंत्री ने घटनास्थल का किया दौरा, राहत कर्मियों की प्रयासों की सराहना की

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

    Spread the love

    Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

    जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time