जमशेदपुर: बक्सर से टाटा जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पहिए में सोमवार को आग लगने से यात्रियों में घबराहट और अफरातफरी का माहौल बन गया। यह घटना हावड़ा मेन रेलखंड, जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच काशी टांड हॉल्ट के पास हुई।
यात्री ट्रेन से कूदकर भागे
सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के इंजन से तीसरी बोगी के नीचे धुआं उठने लगा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि 8184 डाउन ट्रेन के ब्रेक बेंडिंग से आग लगी थी। धुएं को देखकर यात्री घबरा गए और ट्रेन के रुकते ही तेजी से नीचे उतरकर दूरी बनाने लगे। तकरीबन सभी यात्री ट्रेन से उतर गए और अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे।
![]()
रेलवे ने तुरंत नियंत्रण किया
घटना की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई और ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया।
आसनसोल रेलमंडल के पीआरओ बिपलव बाउरी ने बताया कि आग ब्रेक बेंडिंग के कारण लगी थी और कोई नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन थोड़ी देर के लिए रोकी गई थी।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बार-बार गुहार के बाद भी बहरागोड़ा में कीचड़ से पटी सड़कें, ग्रामीण बेहाल