जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 6 जून 2025 से टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए दो नई लोकल पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। इस पहल से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्रीय संपर्क में सुधार आएगा।
![]()
चाकुलिया-टाटानगर मेमू ट्रेन: सप्ताह में छह दिन सेवा
चाकुलिया से टाटानगर के बीच मेमू ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 11:00 बजे टाटानगर से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे चाकुलिया पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन चाकुलिया से दोपहर 3:00 बजे चलकर शाम 5:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
चाईबासा के लिए नई ट्रेन सेवा
टाटानगर से चाईबासा के लिए नई ट्रेन रात्रि 8:55 बजे रवाना होकर रात्रि 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन चाईबासा से प्रातः 3:20 बजे चलकर सुबह 5:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी। इस सेवा से यात्रियों को कोलकाता के लिए स्टील एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों को पकड़ने में सुविधा होगी।
सांसद का प्रयास और रेल मंत्री का आभार
चाईबासा और चाकुलिया के निवासियों की लंबे समय से ट्रेन सेवा की मांग को ध्यान में रखते हुए, सांसद विद्युत वरण महतो ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से बातचीत की और रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद इन ट्रेनों का संचालन संभव हुआ। सांसद ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: सीमांकन से लेकर स्पॉन्सरशिप तक, उपायुक्त ने सुनी आम जनता की फरियाद