जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों ने पुलिस के आगे सरेंडर किया है. इन आतंकवादियों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है. बीते दिन सुरक्षाबलों ने जिले के बसकुचन इलाके में तलाशी अभियान चलाया था.
सुरक्षाबलों के आगे सरेंडर किया
इसी बीच दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों के आगे सरेंडर कर दिया. इन आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. उनके पास से दो एके-56 राइफलें, 4 मैगजीन, 102 राउंड (7.62×39 मिमी), 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पाउच आदि बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्जकर ली गई है और आगे की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें : CBSE Result Rechecking 2025: सीबीएसई 12वीं छात्रों के लिए राहत, उत्तरपुस्तिका स्कैन कॉपी पाने की तिथि बढ़ी




















































