Adityapur: 16 टन लोहे को अपराधियों द्वारा गबन करने की योजना को पुलिस ने किया विफल, एक आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंद्राणी इंटरप्राइजेज से बीते 26 मई को ट्रक में लोड कर भेजे जा रहे 16 टन लोहे को अपराधियों द्वारा गबन करने की योजना को कंपनी मालिक की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से नाकाम कर दिया गया. यह लोहा दुकानों के शटर बनाने में प्रयोग होता है, जिसे ट्रक (संख्या WB 59 – 4171) पर लोड कर ओडिशा भेजा जाना था.ट्रक जैसे ही डिलीवरी के लिए निकला, वैसे ही रास्ते में कुछ अपराधियों ने चालक को जबरन रांची की ओर गाड़ी मोड़ने को मजबूर कर दिया. वहीं पर पूरे माल को खपाने की योजना थी.

आरोपी विक्की और ललितेश प्रसाद फरार

इसी बीच पुलिस को मामले की सूचना मिली और त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची के पुंदाग दीपाटोली लाजपत राय चौक से तीन अलग-अलग ट्रकों में लोड किया गया लोहा बरामद कर लिया गया.पुलिस ने मौके से राजन कुमार महतो नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं दो अन्य आरोपी विक्की और ललितेश प्रसाद फरार हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है. बरामद किए गए सभी ट्रकों को आदित्यपुर थाना लाया गया है.आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि ओडिशा में डिलीवरी नहीं पहुंचने पर वहां से कंपनी से संपर्क किया गया. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. कंपनी के प्रतिनिधि अमित केसरी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: जिले में चल रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time