Jamshedpur: साफ करने के बहाने 4 लाख के गहने लेकर दो अज्ञात युवक फरार

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के पेनार रोड में डॉक्टर बारीन सरकार के साथ ठगी की एक बड़ी घटना सामने आई है। 29 मई को दो अज्ञात युवक गहने साफ करने के बहाने उनके घर पहुंचे और लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सोने व कीमती रत्नों के गहने लेकर फरार हो गए। दोनों युवकों ने खुद को विशेष पाउडर से गहने साफ करने वाला बताया। डॉक्टर बारीन ने उन पर भरोसा करते हुए अपनी सोने की चेन, हीरा, मोती, गोमेध और कोरल से सजे चार अंगूठियां उन्हें सौंप दीं। आरोपियों ने गहनों को सफाई के बहाने एक पैकेट में बंद कर डॉक्टर को वापस कर दिया, जिससे डॉक्टर को लगा कि गहने सुरक्षित हैं।

धोखे का खुलासा, तुरंत शिकायत दर्ज
कुछ देर बाद जब डॉक्टर ने पैकेट खोला तो पाया कि गहने गायब थे। तब तक दोनों युवक मौके से फरार हो चुके थे। डॉक्टर ने तुरंत साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। पुलिस जनता से भी आग्रह कर रही है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई सूचना हो तो वह तुरंत सूचित करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार के युवाओं ने चलाया नशा मुक्त अभियान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *