Dhanbad : कुरची गांव के ग्रामीणों ने गोबिंदपुर अंचल कार्यालय पर घुसखोरी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

 

धनबाद : जिले के गोबिंदपुर अंचल क्षेत्र हमेशा से विवादों में घिरा रहा है. कई वर्षों से कई अंचल अधिकारी आए एवं चले गए लेकिन सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने में पुरी तरह से असफल होते हुए नजर आए हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर गोबिंदपुर अंचल कार्यालय विवादों में आ घिरा है. जहां गोबिंदपुर अंचल क्षेत्र के बागसूमा पंचायत अंतर्गत कुरची गांव के हरिजन टोला के सैकड़ो ग्रामीण गोलबंद होकर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे गोबिंदपुर अंचल कार्यालय पहुंचकर घुसखोरी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध जताया है.  पंचायत के उपमुखिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरिजन टोला में स्थित सरकारी विधालय के समीप एक सरकारी जमीन है जिसपर भूमाफियाओं के द्वारा कब्जा किया जा रहा है.  इस संबंध में अंचल अधिकारी को लिखित एवं मौखिक शिकायत कई बार किया गया है परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. वहीं दूसरी और गोबिंदपुर अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि जो व्यक्ति उस जमीन पर घर बना रहे हैं वे व्यक्ति भुमिहीन है अथवा हरिजन समाज के है और उसे सरकार की तरफ से जमीन दान दिया गया है कई वर्षों पहले.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आरबीआई द्वारा रेपो रेट 0.25% घटाने से बाजार को मिलेगी मजबूती – सुरेश सोंथालिया

 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

गुवा : गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time