Ramgarh: CCL की नई कोलियारी परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का भारी विरोध, मशीनों को रोका – देखें Video

 

रामगढ़: रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड स्थित बसंतपुर गाँव में सीसीएल द्वारा शुरू की जाने वाली “कोतरे बसंतपुर पंचमो” परियोजना को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. यह विरोध तब शुरू हुआ जब सीसीएल की बड़ी मशीनें परियोजना स्थल पर पहुंचीं, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर ही रोक दिया. उनके विरोध का कारण था उचित नौकरी और मुआवजा की मांग.

विशाल जन आक्रोश सभा

विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट हुए और एक विशाल जन आक्रोश सभा का आयोजन किया. सभा में जदयू के राज्यसभा सांसद खिरू महतो भी शामिल हुए. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीसीएल कंपनी मनमानी तरीके से काम करना चाहती है, जो ग्रामीणों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा. खिरू महतो ने भावुक होते हुए यह भी कहा कि यदि बातचीत से हल नहीं निकला, तो वह इसे राज्यसभा में उठाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ममता बनर्जी ने कंपनियों को वापस भेजा था, तो इसी तरह यह कंपनी भी यहां से वापस जाएगी.

 

राजनीतिक दलों का समर्थन

विरोध प्रदर्शन में झामुमो, बीजेपी, आजसू और जदयू पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी शामिल हुए. सभी ने एकजुट होकर सीसीएल के खिलाफ नारेबाजी की और ग्रामीणों की मांगों को समर्थन दिया.

क्या है स्थानीय ग्रामीणों की प्रमुख मांग?

स्थानीय ग्रामीणों का मुख्य आरोप है कि सीसीएल द्वारा शुरू की जा रही इस परियोजना में उन्हें उचित नौकरी और मुआवजा नहीं मिल रहा है. उनका कहना है कि यह परियोजना उनके जीवन और आजीविका पर प्रतिकूल असर डालेगी.

इसे भी पढ़ें : Aditypur : घर-घर कचड़ा उठाव के नाम पर पैसे की वसूली का नागरिक समन्वय समिति ने किया विरोध


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : लोवाहातू और कोलमा के छात्रों को अब तक नहीं मिली साइकिल, विधायक अमित महतो ने लिया संज्ञान

मुरी :  राहे प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय लोवाहातू एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलमा के विद्यार्थियों को अब तक सरकारी साइकिल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि प्रखंड…

Spread the love

Jhargram : सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, आठ दिन बाद घर पर मां ने भी दम तोड़ा, आर्थिक संकट से जूझ रहे झाड़ेश्वर महतो को सरकारी मदद का है आसरा

जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र झाड़ग्राम : पत्नी और मां को खोने तथा खुद सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time