Jamshedpur: मंदिर में पूजा के दौरान हादसा, साड़ी में लगी आग से महिला की मौत

जमशेदपुर:  मानगो थाना क्षेत्र के कोमाराम बस्ती में एक महिला की पूजा के दौरान साड़ी में आग लगने से मौत हो गई। मृतका का नाम ममनी गोराई (26) था। 1 अगस्त की सुबह ममनी काली मंदिर में पूजा कर रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी जलते हुए दिए की लौ से छू गई और आग पकड़ ली।

आग लगते ही ममनी चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की। परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से झुलसी ममनी का इलाज चल रहा था, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और इलाके में मातम का माहौल है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले की 28 बेटियां करेंगी ISRO का दौरा, करीब से जानेंगी अंतरिक्ष विज्ञान के राज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time