Jamshedpur: कर्ण सिंह की गिरफ़्तारी के खिलाफ जिला परिषद सदस्यगण ने उपायुक्त से की मुलाकात

जमशेदपुर: घाटशिला के जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजे जाने के मामले में निष्पक्ष न्यायिक जांच और संबंधित थाना प्रभारी की बर्खास्तगी की मांग उठाई गई। जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के नेतृत्व में सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी के द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ की गई दुर्व्यवहार की घटना, गलत एफआईआर दर्ज कराने और बिल्डर के साथ मिलीभगत के प्रयासों का भी ब्यौरा उपायुक्त को दिया। उपायुक्त ने सभी पक्षों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

जनप्रतिनिधि सम्मान की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष का आह्वान
जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि यह मामला सभी जनप्रतिनिधियों के सम्मान का प्रश्न है। झूठे मुकदमे में जेल भेजना जनप्रतिनिधि के सम्मान को ठेस पहुंचाने के समान है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को संगठित होकर इस लड़ाई में जुटने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने भी न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया। इस अवसर पर कविता परमार, पारितोष सिंह, कुसुम पूर्ति, सबिता सरदार, सोनमोनी सरदार, पार्वती मुंडा, धरित्री महतो, देवयानी मुर्मू, खगेंन महतो, पूर्णिमा मल्लिक और सुभाष सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करण सिंह की गिरफ्तारी पर JDU नाराज

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time