Chaibasa: नवपदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों से चाईबासा चेंबर ने की मुलाकात

चाईबासा: चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कोल्हान प्रमंडल के नवपदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा एवं जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने नए पदाधिकारियों का चाईबासा शहर में स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस भेंट के दौरान शहर एवं जिले की विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन संवाद हुआ। प्रशासन एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से समस्याओं के प्रभावी समाधान पर जोर दिया गया। साथ ही खूंटपनी में पुलिस आउट पोस्ट स्थापना की पुरानी मांग को पुनः प्रशासन के समक्ष रखा गया। पुलिस पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर समस्या का निदान निकालने का प्रयास करेगा और जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी स्तरों पर काम किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन थे?
भेंट में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं चाईबासा चेंबर के निवर्तमान अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश, अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास गोयल, संयुक्त सचिव हाजी वकील खान, सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा, कार्यकारिणी सदस्य गोविंदा खैतान एवं संजय चौबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : ICAI Jamshedpur ने GST अनुपालन और NGO कराधान पर आयोजित किया सेमिनार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Potka : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला परिणय सूत्र में बंधीं, मुख्यमंत्री कई राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तियों ने दिया आशिर्वाद

पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गईं। रांची स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में उन्होंने गढ़वा निवासी झामुमो प्रवक्ता सह उच्च न्यायालय के सरकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time