Saraikela: कोहिनूर पावर लिमिटेड में 244 करोड़ का बैंक घोटाला, निदेशक फरार

सरायकेला:  जिले में 244 करोड़ रुपये का बड़ा बैंक घोटाला सामने आया है। कोहिनूर पावर लिमिटेड कंपनी ने कांड्रा में कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट लगाने का दावा किया था। इसी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर कंपनी को पांच बैंकों के समूह से भारी-भरकम लोन मंजूर हुआ। CBI जांच में सामने आया कि कंपनी ने न तो कोई प्लांट बनाया और न ही जमीन पर कोई काम किया। पूरी रकम दूसरी जगह निवेश कर दी गई। किश्तें न चुकाने पर कंपनी का खाता एनपीए घोषित हो गया।

धोखाधड़ी का पता चलने पर बैंकों ने कोलकाता हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने कंपनी के निदेशक विवेक दुग्गर, विजय बोथरा, प्रशांत बोथरा और एक अज्ञात बैंक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया। एजेंसी को शक है कि बिना बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं हो सकता।

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी का स्टील और पावर प्लांट पहले लीज पर था लेकिन लीज खत्म होने के बाद तीन महीने पहले पूरी तरह बंद हो गया। अब हालत यह है कि वहां से कबाड़ और पुराने सामान खुलेआम बेचे जा रहे हैं। वहीं कंपनी के सभी निदेशक सीबीआई जांच शुरू होने के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पत्नी कल्पना सोरेन संग बहरागोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time