Jamshedpur: चेंबर भवन में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन, तिरंगे के साथ विकास का संकल्प

जमशेदपुर: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने तिरंगा फहराया और उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह दिन देश की प्रगति के इतिहास में एक और मील का पत्थर जोड़ने की प्रेरणा देता है.

चेंबर और राष्ट्र के विकास का संगम
विजय आनंद मूनका ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के स्वतंत्रता और संविधान निर्माण की यात्रा के साथ-साथ चेंबर की भी अपनी ऐतिहासिक यात्रा रही है. 1947 में देश आजाद हुआ और 1948 में चेंबर की स्थापना हुई. 1950 में जब भारत का संविधान लागू हुआ, उसी वर्ष चेंबर का संवैधानिक निबंधन भी हुआ.
उन्होंने संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह न केवल अधिकारों की बात करता है, बल्कि कर्तव्यों को भी प्रमुखता देता है. उन्होंने सभी से अपील की कि अधिकारों के प्रति जितनी सजगता दिखाई जाती है, उतनी ही सजगता कर्तव्यों के निर्वहन में भी होनी चाहिए.

संगठित और सजगता से सफलता की ओर
अध्यक्ष मूनका ने कहा कि संगठित और सजग होकर चलना ही सफलता की कुंजी है. गण और तंत्र, अर्थात् जनता और शासक, दोनों का आपसी जुड़ाव और जिम्मेदारी ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है.

पूर्व अध्यक्ष की प्रेरणा
पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि यह दिवस जनता और शासक दोनों को अपने संविधान और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करता है.

समारोह का संचालन और उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने दिया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कृपाशंकर मूनका, नितेश धूत, चन्द्रकांत जटाकिया, उमेश खीरवाल, प्रीतम जैन, राजेश मित्तल, पवन नरेडी, पवन शर्मा, आकाश मोदी, सुधीर सिंह, बजरंग अग्रवाल, प्रकाश मोदी, विष्णु गोयल, कमलकिशोर लाढा और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 76वां गणतंत्र दिवस: विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को दी सलामी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time