Potka : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 9वां एनुअल स्पोर्ट्स मीट, खेल प्रतिभाओं का हुआ उत्सव

  • खेल और शिक्षा के संतुलन का संदेश देता भव्य आयोजन
  • मार्च पास्ट और फ्लैग होस्टिंग के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, हेसाल डांगरडीहा में 9वें एनुअल स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, स्कूल फ्लैग होस्टिंग और अनुशासित मार्च पास्ट के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो उपस्थित रहीं, जिनका विद्यालय परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। खेल मैदान में बच्चों का उत्साह और अनुशासन देखने लायक था, जिसने पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को में कार–टेम्पो की जोरदार टक्कर, टेम्पो पलटा

नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

स्पोर्ट्स मीट में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रोग्रेस बैक रेस, थ्रेड एंड नीडल रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, स्लो साइकिल रेस, 300 मीटर दौड़ के साथ-साथ अरबी डांस एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। बच्चों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीतारामडेरा में युवती की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी

खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : वक्ता

विद्यालय के डायरेक्टर जयंती संता ने कहा कि साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों को आगे बढ़ाना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देता रहेगा। वहीं जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देना सराहनीय पहल है, जिससे बच्चे आगे चलकर अपना मुकाम हासिल कर सकें।

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time