- छायानगर में 19 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर मिला, पुलिस जांच में जुटी
- घर में मिली युवती की लाश, पुलिस को दी गई सूचना
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर दुर्गा मंदिर के सामने रहने वाली 19 वर्षीय युवती अंजना कुमारी की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे तक घर के अंदर कोई गतिविधि नहीं होने पर परिजनों और पड़ोसियों को शंका हुई। दरवाजा खोलने पर युवती का शव कमरे के अंदर मिला। इसके बाद तत्काल सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : खरकई नदी से युवक का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। बताया गया है कि अंजना कुमारी अविवाहित थी और अपने परिवार के साथ छायानगर क्षेत्र में रहती थी। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और घर में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some



















































