Gamharia : कांड्रा में सड़क किनारे स्थित चार दुकानों में लगी आग

गम्हरिया : कांड्रा-चौका मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा में सड़क किनारे स्थित चार दुकानों में शुक्रवार की रात आग लग गयी. उक्त घटना में दो दुकान पूरी तरह से जल गयी, जबकि दो दुकानों को आंशिक क्षति हुई है. पीड़ित दुकानदार मोतीलाल रोहीदास व कृष्णा प्रमाणिक ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की रात भी वे दुकान बंद कर घर चले गये थे. इसी दौरान देर रात स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दी गयी. वहीं इसकी सूचना पाकर कांड्रा थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें :  Naxal Attack : सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेऱ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस-प्रशासन ने होटल व होमस्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने के लिए चलाया संयुक्त अभियान

झाड़ग्राम  : कोलकाता और तारापीठ के होटलों में हाल में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद झाड़ग्राम जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले के होटल और होमस्टे में…

Spread the love

Gua : टाटानगर रेल अस्पताल में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन कार्यों का दिया प्रशिक्षण

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा उप मंडल रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन कार्यों की प्रशिक्षण मॉक ड्रिल कर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम रेल अस्पताल मेल वार्ड के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time