Deoghar : कार-ऑटो के टक्कर में एक प्रशिक्षु शिक्षिका की मौत, पांच जख्मी

 

 मोहनपुर थाना के चोपा मोड़ के पास हुआ हादसा.

देवघर : जिले के मोहनपुर थाना के चोपा मोड़ के पास कार और ऑटो में टक्कर में ऑटो पर सवार एक प्रशिक्षु शिक्षिका की मौत हो गईं। वही पांच प्रशिक्षु शिक्षिका घायल हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है।

दोनों गाड़ियों को किया गया जब्त

मोहनपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक प्रशिक्षु शिक्षिका किरण सोरेन देवघर के देवसंघ कॉलेज की स्टूडेंट थी। वह अपने अन्य साथियों के साथ मोहनपुर थाना के बांका हाई स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए तथा लेशन प्लान बनाने के लिए गई थी।

लौटने के क्रम में हुई घटना

वहां से लौटने के क्रम में चोपा मोड़ के पास देवघर से गोड्डा जा रही कार ने ऑटो में धक्का मार दिया। वहीं घायल दृश्या वात्स्य, निशा भारती, नेहा ठाकुर, प्रीति टुडू, श्रोता कुमारी शामिल है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस केंद्र में बाल पुस्तकालय सह वाचनालय का शुभारंभ

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को जन शिकायत एवं निवारण दिवस पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर नागरिकों से उनकी…

    Spread the love

    Potka : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत अन्य पर जानलेवा हमला, MGM अस्पताल में घायलों को देखने पहुंची समाजसेवी दुखनी सोरेन 

    पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाईं में महिला कांवरियों के साथ कथित छेड़खानी के बाद कांवरियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में जिला परिषद सदस्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time