Octave-2025: चाईबासा में पूर्वोत्तर भारत की कला और संस्कृति का संगम, उत्तर पूर्वी के कलाकारों ने किया परफॉर्म – देखें तस्वीरें

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में 25 से 27 मार्च तक आयोजित 3 दिवसीय ओकटेव-2025 महोत्सव के दूसरे दिन उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने उप महानिदेशक-डाक परिचालन विवेक कुमार दक्ष, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, और जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की की उपस्थिति में शिरकत की. इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक आशीष कुमार गिरी ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया.

कला और संस्कृति का संगम

महोत्सव के दूसरे दिन त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और असम के कलाकारों ने अपनी-अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और विविध कला रूपों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया, जो एक अद्वितीय अनुभव था.

हैंड क्राफ्ट और फूड स्टॉल का निरीक्षण

उपायुक्त और उप महानिदेशक ने महोत्सव में लगाए गए हैंड क्राफ्ट और फूड स्टॉल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर भारत की कला और संस्कृति से संबंधित विविध जानकारी ली और इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के प्रयासों को सराहा. यह महोत्सव न केवल पूर्वोत्तर भारत की कला और संस्कृति को प्रमोट करने का एक प्रयास है, बल्कि यह विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को भी बढ़ावा देता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिहार दिवस पर जमशेदपुर में होगा “स्नेह मिलन”, दिखेगी सांस्कृतिक परंपराओं की झलक

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time