Jamshedpur: UISL ने 10 नंबर बस्ती में शुरू की पेयजल आपूर्ति, 109 घरों को मिला कनेक्शन

जमशेदपुर: शहर के वंचित क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में टाटा स्टील यूआईएसएल ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए 10 नंबर बस्ती क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से सुरक्षित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है.

लगभग 1000 घरों के लिए डिज़ाइन, पहले चरण में 109 घरों को मिला कनेक्शन

यूआईएसएल की यह जलापूर्ति व्यवस्था शुखिया रोड, सिंधु रोड और पद्मा रोड पर बिछाए गए जल नेटवर्क से की जा रही है. नेटवर्क की डिज़ाइन लगभग 1000 घरों को सेवा देने के लिए की गई है. प्रारंभिक चरण में 109 घरों को जल कनेक्शन दिया जा चुका है, जिनकी औपचारिकताएँ पूरी कर ली गई हैं.अब तक 150 से अधिक निवासियों ने जल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है. यह संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लोग शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को लेकर उत्साहित हैं.

यूआईएसएल का सतत विकास की ओर मजबूत कदम

यह परियोजना टाटा स्टील यूआईएसएल की सतत शहरी विकास की नीति और समुदायों को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है. 10 नंबर बस्ती के अन्य निवासियों को भी जल्द से जल्द आवेदन कर पानी की इस व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : DBMS College: अंबेडकर जयंती पर छात्रों ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time