DBMS College: अंबेडकर जयंती पर छात्रों ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ

जमशेदपुर: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में डी. बी. एम. एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक भव्य और प्रेरणादायक समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकगण ने उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.समारोह की शुरुआत छात्रों द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना को पूरी श्रद्धा के साथ पढ़ने से हुई. इस दौरान सभी छात्रों ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का संकल्प लिया और संविधान के उद्देश्यों, मूल्यों तथा आदर्शों को समझने की दिशा में कदम बढ़ाया.

डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. जूही समर्पिता ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलन कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की.
राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का गठनकार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि कोल्हान विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कॉलेजों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई का गठन अनिवार्य किया गया है. इसी कड़ी में डी. बी. एम. एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भी एनएसएस की इकाई का गठन किया गया है. प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी ने कार्यभार संभालते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया.

डॉ. अंबेडकर के योगदान पर छात्रों की विशेष प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम में महाविद्यालय की तृतीय सत्र की छात्रा बिनीता हांसदा ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर एक प्रेरणादायक भाषण दिया. इसके बाद मीनाक्षी, मिराज और निशा ने पीपीटी के माध्यम से डॉ. अंबेडकर की जीवनी को प्रस्तुत किया. अंतरा ने संविधान अधिकारों पर एक कविता प्रस्तुत की, जबकि प्रियंका और नीतीश ने एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका को उजागर किया. सभी प्रस्तुतियाँ छात्रों द्वारा सराही गईं.

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन श्रेय और अन्नू ने किया. समापन के समय सुमित्रा हांसदा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया.समारोह में महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, गवर्निंग बॉडी सचिव सतीश सिंह, प्राचार्य डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल, और प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी सहित कॉलेज के सभी शिक्षकगण और गैर शिक्षकगण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 9वें ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन, विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच स्वास्थ्य, संतुलित आहार तथा पोषण के प्रति किया गया जागरूक 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 9 वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य…

Spread the love

Jamshedpur : डोबो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला :  जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time