Ranchi : रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का रामगढ़ में हुआ स्वागत, मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की

 

रांची: शुक्रवार को रांची के सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ व केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने रामगढ़ के रजरप्पा  प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात रजरप्पा से रांची जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस व कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का पटेल चौक के निकट अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया ।

आम कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम करते हैं -धनंजय कुमार

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उपस्थित लोगों को रांची में हो रहे एयर शो में आने का निमंत्रण दिया और कहा यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम बढ़ाएगा। सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने कहा: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के इतने बड़े पद पर होने के बाद उनमें जरा सा भी अहंकार नहीं है, आज भी वह भाजपा के हर आम कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम करते हैं। यही कारण है कि आज संजय सेठ भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल में रहते है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अवैध लॉटरी का गोरखधंधा बेखौफ जारी, गरीब मजदूर वर्ग बन रहा शिकार

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

    पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time