गम्हरिया : गम्हरिया थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित रामचंद्रपुर के 35 परिवारों के सार्वजनिक रास्ता को कुछ दबंगों द्वारा बांस से घेर दिया गया है. रास्ता को घेरे जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में एसडीओ सीओ को ज्ञापन सौंप घेराबंदी किये गये रास्ते को पुनः खुलवाने की गुहार लगायी गयी थी, ताकि ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी नहीं हो. गुहार लगाने के एक माह बाद भी किसी प्रकार का साकारात्मक पहल नहीं होने से ग्रामीणों ने एसपी व डीसी के नाम ज्ञापन सौंप मामले से अवगत कराया गया.
आवागमन करने में परेशानी
साथ ही घेराबंदी किये गये रास्ते को पुनः खुलवाने की गुहार लगायी गयी. ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त जमीन पूर्व में वनभूमि थी, जिसे आयडा (वर्तमान में जियाडा) को हस्तांतरित की गयी है. उक्त जमीन का ग्रामीण सार्वजनिक रास्ता के रूप में आवागमन करते आ रहे है. उक्त रास्ता को कुछ दबंगों द्वारा रैयती जमीन बताकर बांस से घेर दिया गया है. इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है.
इसे भी पढ़ें : अच्छी खबर : अब कम खर्च में लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे यात्री, अमृत भारत ट्रेन शुरू
There is no ads to display, Please add some



















































