Saraikela: कांड्रा में मंडल स्टोर के मालिक पर फायरिंग, तीन अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला: बीती रात कांड्रा मोड़ के पास स्थित मंडल स्टोर के मालिक चितरंजन मंडल पर रंगदारी के उद्देश्य से अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी. इस फायरिंग में चितरंजन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से फायरिंग में प्रयुक्त एक पिस्तौल और 8 जिंदा गोलियां बरामद की हैं.

एसडीपीओ ने दी जानकारी, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर सेवईया ने बताया कि 8 मई को रात लगभग 8:45 बजे बाइक सवार अपराधियों ने चितरंजन मंडल पर फायरिंग की थी. घटना के बाद पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया. इस अभियान में सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस ने जितेंद्र महतो, राजीव झा, और शुभम कालिंदी उर्फ बिट्टू कालिंदी को गिरफ्तार किया. हालांकि, मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से अभी भी बाहर है.

आरोपियों ने स्वीकार की संलिप्तता, मुख्य आरोपी की तलाश तेज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. इस मामले की जांच में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, कपाली थाना प्रभारी सोनू कुमार, निमड़ीह थाना प्रभारी संतन तिवारी, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो और आदित्यपुर तथा गम्हरिया के पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Baharagoda :  जंगली हाथियों के झुंड ने 4 एकड़ में लगे गरमा धान की फसल को रौंदा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time