Shanti Mission: थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने बदला रुख, भारत को दिया खुला समर्थन

नई दिल्ली: भारत लगातार पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया में भी पाकिस्तान के असली चेहरे को बेनकाब किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया की सरकार और विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात कर आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत के खिलाफ सीमा पार से हो रही आतंकवादी गतिविधियों और उनके प्रायोजकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं कूटनीतिक बैठकें कीं। कोलंबिया सरकार के बयान से निराशा जताने के बाद आधिकारिक तौर पर कोलंबिया ने अपना रुख बदल दिया। उप विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेनियो ने स्पष्ट किया कि भारत से मिली विस्तृत जानकारी और तथ्यों के आधार पर वे बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। कोलंबिया की इस पहल से भारत को आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुला समर्थन मिला है। यह विकास भारत की विदेश नीति और आतंकवाद विरोधी प्रयासों को मजबूती प्रदान करता है। इस बदलाव से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: निवर्तमान व नए उपायुक्त से मिला सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारपीट के आरोप पर विधायक संजीव सरदार का पलटवार, बोले-अधिकारियों से सिर्फ जानकारी ली, मारपीट का आरोप बेबुनियाद

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ के साथ कथित मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विभागीय…

Spread the love

Jamshedpur : बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाने की हो रही कोशिश

 कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को बताया राजनीतिक हथकंडा जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time