News Delhi: रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 80 KMPH की आंधी से हवा में चक्कर लगाए, सेफ लैंडिंग

 

नई दिल्ली : इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313, जो रायपुर से दिल्ली आ रही थी, रविवार (1 जून 2025) को दिल्ली-एनसीआर में अचानक आई धूल भरी आंधी और 80 किमी/घंटे की तेज हवाओं के कारण गंभीर टर्बुलेंस में फंस गई. विमान जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने वाला था, तब पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग रद्द कर दी और विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गए. मौसम साफ होने तक विमान ने हवा में कई चक्कर लगाए और अंततः 5:43 बजे सुरक्षित लैंडिंग की, जो निर्धारित समय 5:05 बजे से करीब 38 मिनट देरी से थी.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि हवा की गति 80 किमी/घंटे तक पहुंच गई थी, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें यात्री डर के मारे चीखते और विमान के झटके दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर में उस समय हल्की बारिश, तूफान और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब था, जिसके कारण चार अन्य उड़ानें भी डायवर्ट की गई थीं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह मौसमी गतिविधि एक पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशा में बढ़ने वाले बादल समूह के कारण थी.

यह भी पढ़ें- IRS Gaurav Garg Case: IPS रवीना त्यागी के पति IRS गौरव गर्ग की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस ने दर्ज की FIR – जांच शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time