Chaibasa: मंत्री दीपक बिरुवा ने गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज मैकलीन बारी को धनुष व कैश अवार्ड दिलवाया

चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुवा ने सोमवार को गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज मैकलीन बारी को टॉप मॉडल का आधुनिक धनुष प्रदान किया। उन्होंने विगत 3 वर्षों से लंबित उनका कैश अवार्ड भी दिलाया। चुकी वर्ष 20021 में मैकलीन बारी ने उत्तराखंड देहरादून में आयोजित 41वें एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत एवं समूह वर्ग में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। और उन्हें विगत तीन वर्षों से कैश अवार्ड नहीं मिल रहा था। इसे लेकर वे काफी परेशान थे।

साढ़े पांच लाख का किट दिया गया

विभाग का चक्कर काटते थक चुके तीरंदाज मैकलीन बारी ने इसकी जानकारी  मंत्री दीपक बिरुवा को दी। मंत्री जी ने इस मामले पर संज्ञान लेकर खेल मंत्री से बात की। खेल मंत्री ने लंबित मामले पर संज्ञान लेते हुए कैश अवार्ड समेत अन्य सुविधाएं देने की स्वीकृति प्रदान की। जिसके बाद तीरंदाजी मैकलीन बारी को कैश अवार्ड एवं डीएमएफटी फंड से साढ़े पांच लाख का किट समेत आधुनिक धनुष प्रदान किया गया। मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने सोमवार को आधुनिक धनुष प्रदान करते हुए मैकलीन बारी का मनोबल बढ़ाए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश व राज्य के लिए बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने की बात कही।

यह भी पढ़ें : News Delhi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर में करोड़ों की चोरी

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : नशा मुक्ति के खिलाफ स्कूली बच्चों ने संभाली कमान, जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को दी सीख

    बहरागोड़ा : युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से बचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बहरागोड़ा के कुमारडूबी दरखुली उच्च विद्यालय ने एक सराहनीय पहल…

    Spread the love

    Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

    गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time