Potka: “अपूर पाठशाला” का संचालन 2 जून से, 28 महिला समूहों बांग्ला भाषा सिखाने का प्रयास

 पोटका :  “मातृ शक्ति के माध्यम से मातृभाषा का प्रसार” अभियान के तहत आगामी कल 2 जून को पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव स्थित सुभाष चबूतरा परिसर में गांव 28 महिला समूह के समन्वय में बांग्ला भाषा शिक्षा हेतु “अपूर पाठशाला” का संचालन शुरू कि जायेगी। उक्त कार्यक्रम में माताजी आश्रम हाता, गाजुड़ संस्था पिछली तथा झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति संयुक्त रूप से योगदान करेंगे।

जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आह्वान

अनुष्ठान की जानकारी देते हुए पूर्व जिला पार्षद पोटका सह भाषा सैनिक करुणामय मंडल ने बताया की झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के तत्वावधान में सम्पूर्ण प्रदेश में बांग्ला भाषा की लड़ाई लड़ी जा रही है तथा उसे पुनर्स्थापित करने हेतु जनजागरण की विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहा है । उसी के तहत आज शंकरदा में भी उन माताओं को जिन्हें आज तक अपनी मातृभाषा बांग्ला भाषा को व्यवस्था की अभाव से सीखने की मौका नहीं मिला था . उन्हें मातृभाषा सिखाने की उद्देश्य से 28 महिला समूह को एकत्रित कर अपूर पाठशाला खोलने का निर्णय लिया गया है जो सबों की उपस्थिति से होगी जिससे उन माताओं के माध्यम से हम अति सहजता से अगली पीढ़ी तक अपनी भाषा को पंहुचा कर पुनर्जीवित कर पाएंगे।  मंडल सभी बांग्ला भाषियों से ऐसे ही अपने अपने गावों में बांग्ला भाषा की रक्षार्थ जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आह्वान किए।

यह भी पढ़ें : New Delhi: केन्द्रीय बैंक ने बीते वर्ष 353 बैंकों और वित्तीय संस्थाओं पर 54.78 करोड़ का जुर्माना ठोका

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

    पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time