Gamharia: विधायक गागराई के प्रयास से झारगोविंदपुर में सात दिन बाद हुई विद्युत आपूर्ति बहाल

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के झारगोविंदपुर गांव में सात दिन बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत महसूस किया. समाजसेवी आलोक प्रधान ने बताया कि ठनका की चपेट में आकर गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था. इसकी वजह से करीब 150 उपभोक्त सात दिन से अंधेरे में रहने को विवश थे. विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई पहल नहीं होने से इसकी जानकारी विधायक दशरथ गागराई को दी गयी.

नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया

विधायक के प्रयास से महज कुछ घंटों में ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव ने कर विद्युत आपूर्ति बहाल हुई. इस मौके पर पूर्व सैनिक विजय कुमार साहु, निरंजन प्रधान, आशुतोष प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, गोविंद प्रधान, शिवा प्रधान, गौरांग प्रधान, राजेश प्रधान, नित्यानंद प्रधान, अमित प्रधान, अतुल प्रधान समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :Bengaluru: KSCA के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई जयराम ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे सौंपा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित, 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग, 15 प्रतिभागी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चेप्टर द्वारा डीबीएमएस हाई स्कूल, कदमा में आयोजित दो दिवसीय यंग इंडियंस पार्लियामेंट (वाईआईपी) 2026 का…

Spread the love

Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

गुवा : गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time