Adityapur: JARDCL को सौंपी गई टोल रोड, फिर कैसे लगे अवैध होर्डिंग्स? जलाडो ने उठाई आवाज

आदित्यपुर: आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य सड़क (एसएच-05) के किनारे तेजी से लग रहे विशाल होर्डिंग्स को लेकर झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (जलाडो) ने आपत्ति जताई है. संस्था ने इन्हें सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के दिशा-निर्देशों के विरुद्ध बताया है और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. जलाडो के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश ने इस विषय में सरायकेला-खरसावां जिले के पूर्व उपायुक्त, आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक तथा पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजा था. पत्र में मांग की गई है कि सड़क किनारे से अवैध होर्डिंग्स हटाए जाएं और अतिक्रमित व जर्जर हो चुकी सर्विस लेन व फुटपाथ को शीघ्र चालू किया जाए.

JARDCL को सौंपी गई टोल रोड, फिर कैसे लगे अवैध होर्डिंग्स?
पत्र में यह भी उल्लेख है कि आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य सड़क को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पथ निर्माण विभाग ने 15 वर्षों के लिए झारखंड एक्सेलरेटेड रोड डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JARDCL) को टोल रोड के रूप में सौंपा है. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि बिना वैधानिक अनुमति के इन होर्डिंग्स की स्थापना कैसे संभव हुई?

जलाडो ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
इस पूरे मामले को लेकर जलाडो ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. संस्था का कहना है कि वर्तमान में इस सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. अधिकांश फुटपाथ अतिक्रमित हैं या जर्जर अवस्था में हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

अधिवक्ता ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर पहले भी तत्कालीन उपायुक्त का ध्यान आकर्षित किया था. उस समय डीसी ने जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को जांच का आदेश दिया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ. अब वे इस विषय को लेकर नवपदस्थापित उपायुक्त से पुनः हस्तक्षेप की अपील करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: विधायक गागराई के प्रयास से झारगोविंदपुर में सात दिन बाद हुई विद्युत आपूर्ति बहाल

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

गुवा : गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर, खदान श्रमिकों के 30 बच्चों का होगा आवेदन

गुवा : बड़ाजामदा स्थित वेलडन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को छात्रवृत्ति योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य खदान श्रमिकों के बच्चों को केंद्र सरकार की विभिन्न…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time