Jamshedpur: टाटा स्टील UISL यूनियन में फिर चला रघुनाथ पांडेय का सिक्का – कांग्रेस नेता ने दी बधाई

जमशेदपुर: टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज (पूर्व में जुस्को) श्रमिक यूनियन चुनाव में रघुनाथ पांडेय की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है. उनकी इस जीत से जहां मजदूरों में उत्साह है, वहीं जिले के राजनीतिक हलकों में भी प्रसन्नता देखी जा रही है. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और बागबेड़ा कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को इस विजय पर खुशी जाहिर की और रघुनाथ पांडेय को निर्विवाद, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया. उन्होंने कहा कि रघुनाथ पांडेय की मज़दूरों में गहरी पकड़ है, और वे इंटक के माध्यम से मजदूर हितों की लगातार रक्षा करते रहे हैं.

मजदूरों के हक की आवाज बने रघुनाथ
महेंद्र पांडेय ने कहा कि रघुनाथ पांडेय ने यूनियन के माध्यम से पदोन्नति, ग्रेड रिविजन और अन्य मांगों को प्रभावशाली ढंग से उठाया और जुस्को प्रबंधन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कंपनी और कर्मचारियों दोनों को लाभ पहुंचाया है. महेंद्र पांडेय ने यूनियन चुनाव में विजयी सभी पदाधिकारियों और कमिटी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे आने वाले समय में मज़दूरों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती में जुटे रहेंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सलगाझारी स्टेशन पर तीसरी लाइन के कार्य की वजह से जनशताब्दी समेत 12 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

Spread the love

Related Posts

Gua : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन का होली मिलन समारोह आयोजित

गुवा : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन गुवा की महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल…

Spread the love

Jamshedpur : बोड़ाम के मिर्जाडीह में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र निवासी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *