Deoghar: जमुई के चिकित्सक से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

देवघर: बिहार के जमुई जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सूर्यनंदन सिंह से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में देवघर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जमुई पुलिस ने गुप्त सूचना व तकनीकी जांच के आधार पर यह कार्रवाई की. जांच में पता चला कि रंगदारी मांगने की साजिश देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे ने रची थी. उसके भाई हरिओम दुबे ने अपने तीन साथियों- विश्वनाथ कापरी, विकास पलिवार उर्फ भाखर और नयन शांडिल्य उर्फ मोनू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया.

 

चोरी हुए सिम से की गई धमकी
आश्चर्यजनक रूप से जिस मोबाइल सिम से रंगदारी की कॉल की गई थी, वह सिम कुछ दिन पूर्व जसीडीह स्टेशन पर नीतीश सिंह से चोरी हो गई थी. आरोपियों ने उसी सिम का प्रयोग कर डॉक्टर को धमकाया. डॉ. सूर्यनंदन ने 10 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले की जांच में मोबाइल नंबर के आधार पर देवघर के विभिन्न इलाकों से चारों आरोपियों को पकड़ा गया. इनके पास से रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल और सिम जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. इस घटना ने एक बार फिर जेल के भीतर से चल रहे आपराधिक नेटवर्क और कमजोर प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर पहुंचे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, शिव वाटिका प्रदर्शनी का किया उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Jamshedpur : कदमा में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मामले में बंद घर से कांसा-पितल के बर्तन और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time