Seraikela : मिरगी गांव के एक घर में निकला 4 फीट लंबा जहरीला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

सरायकेला :  सरायकेला प्रखंड अंतर्गत दावना पंचायत के मिरगी गांव स्थित सिद्धेश महतो के घर में शनिवार की तड़के प्रातः एक चार फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखा। जिसके बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण भी सांप निकलने की बात सुनकर जुटने लगे। जिसके बाद इसकी सूचना सरायकेला के सर्पमित्र राजा बारीक को दी गई। मौके पर पहुंचे राजा बारिक ने तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद उक्त जहरीले कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। मौके पर उन्होंने लोगों से सांपों से सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन दोनों मौसम के कारण सांपों का प्रभाव बढ़ा है। जिसे देखते हुए अंधेरे में झाड़ी झुरमुट की ओर ना जाए। पर्याप्त रोशनी में ही घर से बाहर निकले। सांप देखे जाने पर उसके साथ अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ नहीं करें। यह जानलेवा हो सकता है। सर्पदंश की स्थिति में ओझा गुनी के चक्कर में न पड़कर चिकित्सक की सलाह से पूरा इलाज कराएं। इसके बाद राजा बारिक ने रेस्क्यू किए गए कोबरा सांप को समीप के जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : TATA GROUP : अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए बनायेगा 1,000 करोड़ रुपये का ट्रस्ट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time