Deoghar: देवघर में महिलाओं के लिए परामर्श शिविर का शुभारंभ, मिलेगी नि:शुल्क कानूनी सहायता

देवघर:  राजकीय श्रावणी मेला परिसर स्थित शिवलोक में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली द्वारा एक नि:शुल्क परामर्श शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आयोग की सदस्य ममता और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रवि कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

आयोग की सदस्य ममता ने कहा कि यह स्टॉल श्रावणी मेले में आने वाली लाखों महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया है। इस एक माह लंबे मेले में महिला श्रद्धालुओं को कानूनी, सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी जाएगी ताकि वे सशक्त बन सकें।

शिविर में महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सलाह, परामर्श और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आयोग का प्रयास है कि महिलाएं न केवल अपने अधिकारों को जानें, बल्कि उनके उचित प्रयोग के लिए आत्मविश्वासी भी बनें।

एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की यह पहल सराहनीय है। ऐसे परामर्श स्टॉल से महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और समाज में लैंगिक समानता को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित कई अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें : 

Chaibasa: नोवामुंडी में आवारा कुत्तों का आतंक, बाइक सवार युवक घायल

Spread the love

Related Posts

Muri लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

मुरी : मुरी के लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। झारखंड-बंगाल के भजन मंडली राधा कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए ढोल…

Spread the love

Muri : 55 लाख की लागत से हाकेदाग में बनेगा स्वास्थ्य उप केन्द्र, विधायक ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली प्रखण्ड अन्तर्गत हाकेदाग पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण का शिलान्यास किया गया। विधायक की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला पंचु देवी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। स्वास्थ्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time