Jamshedpur: संवेदनशील पंचायत की दिशा में मजबूत क़दम, महिला जनप्रतिनिधियों को मिला नेतृत्व प्रशिक्षण

जमशेदपुर:  महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को सार्थक और प्रभावशाली बनाने की दिशा में ‘सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान’ के तहत जमशेदपुर के करनडीह स्थित जिला पंचायत राज रिसोर्स भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला मुखिया और वार्ड सदस्यों को पंचायत संचालन, योजना क्रियान्वयन और नेतृत्व कौशल में प्रशिक्षित करना रहा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने की. जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा ने महिला प्रतिनिधियों को प्रेरित किया. सभी ने पंचायत में महिला नेतृत्व को लोकतंत्र की सशक्त नींव बताया.

Revamped Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan (RGSA) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुईं. बहरागोड़ा, डुमरिया, मुसाबनी, धालभूमगढ़, गुड़ाबांदा, चाकुलिया, पोटका, पटमदा, बोडाम, जमशेदपुर और घाटशिला प्रखंडों की 84 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इनमें 71 महिला मुखिया और 29 महिला वार्ड सदस्य रहीं.

कार्यशाला में पंचायत सशक्तिकरण, स्थानीय विकास में सहभागिता और नेतृत्व क्षमता के विकास पर आधारित सत्र लिए गए. प्रशिक्षकों ने पंचायत की भूमिका, सरकारी योजनाओं की जानकारी और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को लेकर व्यावहारिक टिप्स दिए.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भागवत कथा में भाव-विभोर हुए श्रोता, मयंक महाराज ने सुनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time