Jhargram: झाड़ग्राम में 184 बटालियन की देशभक्ति लहर — पैदल और बाइक रैली से फैला जोश

झाड़ग्राम:  79वें स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 184 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, झाड़ग्राम ने 2 से 15 अगस्त तक चलने वाली 14 दिन की कार्ययोजना तैयार की। इस योजना के तहत बटालियन की सभी कंपनियों — लबानी, कंकराझोर, जंगीपुर, बुरिझोर, औरंगाबाद, तामेंगलोंग व नेताजी बी.एड कॉलेज — ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पैदल तिरंगा यात्रा 184 बटालियन मुख्यालय से शुरू होकर रघुनाथपुर, जामदा, बछुरडोबा, रेलवे कॉलोनी, कदमकानन, सिद्धूकनु पार्क रोड से होती हुई वापस मुख्यालय पहुँची। वहीं, बाइक तिरंगा यात्रा ने डियर पार्क रोड, अर्जुन डाहर, मोधुपुर, लाल बाजार, राजबांध, सेवायातन, राधानगर, तेतुलडागरा और शिव मंदिर रोड होते हुए पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का रंग बिखेरा।

9 अगस्त को जवानों के बीच “भारतीय संविधान और राष्ट्रीय ध्वज का महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें संविधान और तिरंगे की गरिमा पर चर्चा की गई।

अभियान का मकसद आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज का महत्व और देशभक्ति की भावना फैलाना है, ताकि हर नागरिक में एकता और अखंडता की भावना मजबूत हो।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: अमेरिकी कृषि उत्पाद समझौते के विरोध में 13 अगस्त को देशभर में किसान प्रदर्शन करेंगे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : सीआरपीएफ की 184 बटालियन ने जीता तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का खिताब 

झाड़ग्राम : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 184 बटालियन ने झाड़ग्राम मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का खिताब जीत लिया। फाइनल में टीम ने समूह केंद्र…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time