Jamshedpur: सफाई से लेकर बिजली तक, मानगो नगर निगम पर बरसी JDU

जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति की बैठक रविवार को पृथ्वी पार्क में अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र की गंभीर जन समस्याओं पर चर्चा करते हुए नेताओं ने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में कहा गया कि मानगो नगर निगम की लापरवाही के कारण पेयजल संकट, नाला-नाली की सफाई, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और एंटी-लार्वा स्प्रे जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं। नेताओं ने याद दिलाया कि हाल ही में विधायक सरयू राय की मौजूदगी में भी नगर निगम को चेतावनी दी गई थी, लेकिन हालात जस के तस हैं।

जदयू नेताओं ने बताया कि कई इलाकों में बिजली के नंगे तार खतरनाक स्थिति में झूल रहे हैं। कई जगह इन्हें बांस के सहारे जोड़ा गया है, जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा है।

नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और नागरिकों की समस्याओं को करीब से समझ रहे हैं। यदि नगर निगम ने लापरवाही जारी रखी तो जदयू आंदोलन की नई रणनीति बनाकर मैदान में उतरेगा।

बैठक में जदयू जिला सचिव विकास साहनी, संजय सिंह, मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, मनोज राय, अभिजीत सेनापति, विजय कुमार बर्मन, विजेंद्र सिंह, रितु जी, प्रतिभा सिंह, परविंदर सिंह, अवधेश बाबा, योगेंद्र कुमार साहू, राहुल तिवारी और नीरज सिंह मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नि:शुल्क जल सेवा के लिए पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : DC ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत किताडीह स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में…

Spread the love

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time