Hartalika Teej 2025: आज नहाए-खाए से शुरू हुआ हरतालिका तीज पर्व, कल होगा निर्जला व्रत

रांची:  भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज का त्योहार आज नहाए-खाए के साथ शुरू हो गया। महिलाएं पूरे विधि-विधान से इस पर्व का शुभारंभ कर रही हैं। तीज व्रत मुख्य रूप से सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं।

नहाए-खाए की परंपरा
इस दिन महिलाएं सुबह स्नान कर शुद्ध होकर सात्विक भोजन करती हैं। माना जाता है कि इस दिन का भोजन अगले दिन निर्जला व्रत रखने की शक्ति और ऊर्जा देता है। नहाए-खाए के भोजन में कद्दू, दाल, चावल और घी का खास महत्व होता है।

 

इसे भी पढ़ें : Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर बन रहे हैं शुभ संयोग, अखंड सौभाग्य और अच्छे वर के लिए करें इस मंत्र का जाप

 

व्रत का महत्व
हरतालिका तीज व्रत को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। तभी से यह व्रत सुहागिन और कन्याएं पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ करती हैं।

कल रखा जाएगा निर्जला उपवास
नहाए-खाए के अगले दिन यानी 26 अगस्त को महिलाएं निर्जला उपवास करेंगी। वे पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। रात में भगवान शिव-पार्वती की कथा सुनने के बाद व्रत संपन्न होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Hartalika Teej 2025: सुहागिनों का निर्जला व्रत 26 को, जानें सरगी का शुभ समय
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

    जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

    Spread the love

    Muri : लिफ्ट सिंचाई योजना में बिजली कनेक्शन के लिए किसानों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मुरी : लिफ्ट सिंचाई योजना में नया कनेक्शन के लिए बांसारूली पंचायत के मुखिया एवं ग्राम के किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। 215 एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time