Hartalika Teej 2025: सुहागिनों का निर्जला व्रत 26 को, जानें सरगी का शुभ समय

रांची:  हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद पावन और शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इसे कठिन व्रतों में गिना जाता है क्योंकि महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास करती हैं।

सरगी का महत्व
हरतालिका तीज व्रत की शुरुआत सरगी से होती है। इसे व्रत की पहली आहुति और प्रसाद माना जाता है। सरगी में मौसमी फल, मेवे, मिठाई, खीर, नारियल पानी या जूस ले सकते हैं। नमकयुक्त भोजन से बचना चाहिए। सरगी से पहले महिलाओं को स्नान करके भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

सरगी का शुभ समय
इस साल हरतालिका तीज के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ माना गया है।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:27 से 5:12 बजे तक
यानी, सूर्योदय से पहले इसी समय पर सरगी ग्रहण करना सर्वोत्तम रहेगा।

व्रत और पारण
तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है और इसका पारण अगले दिन चतुर्थी तिथि पर सूर्योदय के बाद किया जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर पूजन करती हैं और दांपत्य जीवन में सुख, विश्वास और प्रेम की कामना करती हैं।

 

इसे भी पढ़ें : 

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर बन रहे हैं शुभ संयोग, अखंड सौभाग्य और अच्छे वर के लिए करें इस मंत्र का जाप

 

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

    दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

    Spread the love

    Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time